आगरालीक्स.. आगरा के डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और छेडछाड करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। नर्स को निवस्त्र कर डॉक्टर ने रेप करने की कोशिश की, वहां मौजूद फार्मेसिस्ट ने उसे बचा लिया। थाना रकाबगंज में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर के खिलाफ रेप का प्रयास, छेडछाड और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
आगरा के जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में शुक्रवार को प्रभारी डॉ नरेंद्र मोहन शर्मा और नर्स के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में नर्स ने आरोप लगाए हैं कि वह ब्लड बैंक में पहुंची, डॉक्टर ने उसकी ड्रेस अलमारी में लॉक कर रख दी, उसने ड्रेस मांगी तो डॉक्टर ने कहा कि उसके सामने ड्रेस बदले, इसकी शिकायत मैटर्न और प्रमुख अधीक्षक से की। नर्स शिकायत कर वापस आई, नर्स का आरोप है कि डॉक्टर उससे छेडछाड करने लगा, उसे दबोच लिया और निर्वस्त्र कर दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां मौजूद पफार्मेसिस्ट महेश बघेल और लाल सिंह के साथ उसके पति ने उसे बचाया। इंस्पेक्टर, रकाबगंज का कहना है कि नर्स की तहरीर पर डॉ नरेंद्र मोहन शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, छेडछाड और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
फाइल फोटो