आगरालीक्स.. आगरा में यमुना का जलस्तर बढ रहा है, चंबल खतरे के निशान तक पहुंच चुकी है। ऐसे में यमुना किनारे आठ चौकी बनाई गई हैं।
आगरा में यमुना का जलस्तर 486 फुट के आंकड़े को पार कर दिया। यमुना के दोनों किनारों तक पानी पहुंच गया है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार के अनुसार कैलाश मंदिर, अमर विहार पुलिस चौकी, पाईया घाट दयालबाग, बल्केश्वर घाट, तनौरानूरपु, समौगर, आगरा फोर्ट, करमना इनमें शामिल है।
चंबल खतरे के निशान पर पहुंची
राजस्थान में भारी बारिश के बाद कोटा बैराज से छोड़ा गया 1.62 लाख क्यूसेक पानी बाह की सीमा में पहुंच गया था। इसके कारण 24 घंटे में चंबल का जलस्तर 7 मीटर बढ़कर 131 पर पहुंच गया है। चंबल में उफान से तटीय गांव हथकांत, उदयपुर खुर्द, कमौनी, झरनापुरा, जेबरा, पुरा शिवलाल, पुरा डाल, उमरैठापुरा, क्यौरी, रेहा आदि 34 गांवों में बाढ़ का खतरा है।

बाह के छह गांवों से संपर्क टूटा
बाह क्षेत्र के छह गांवों गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा , मऊ की मढै़या, डगौरा का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। आठ बाढ़ चौकियां मंसुखपुरा, पिनाहट, उमरैठा, बासौनी, सिमराई, पुरा भगवान, खेड़ाराठौर और नंदगवां में गठित की गई है। इन चौकियों पर नदी किनारे के 38 गांवों के लोगों को जरूरत पड़ने पर विस्थापित किया जाएगा।