आगरालीक्स.. …आगरा के मिशनरी स्कूल में नर्सरी में प्रवेश शुरू हो गया है, बच्चे का आधार कार्ड भी लगाना होगा। देखें उम्र, तिथि और नियम।
सेंट पैट्रिक्स एलकेजी में प्रवेश के लिए एक नवंबर को फॉर्म, उसी दिन करना होगा जमा, प्रवेश के लिए उम्र चार साल होनी चाहिए।
सेंट फेलिक्स में 11 से 13 नवंबर को फॉर्म मिलने और 14 और 15 नवंबर को जमा होंगे। नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र दो साल 10 महीने से लेकर तीन साल नौ महीने के बीच होनी चाहिए। प्रवेश फॉर्म के साथ बच्चे का आधार कार्ड भी लगेगा।
सेंट फ्रांसिस में एलकेजी में प्रवेश के लिए तीन और चार नवंबर को फॉर्म मिलने और उसी दिन जमा हो जाएंगे। सुबह नौ से 12 बजे तक फॉर्म मिलेंगे। बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2014 से लेकर
31 अक्टूबर 2014 के बीच होना चाहिए।
सेंट पैट्रिक्स एक नवंबर को फॉर्म, आज ही करना होगा जमा , एलकेजी में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2018 को बच्ची की उम्र तीन साल छह महीने से चार साल तक होनी चाहिए
सेंट एंथनीज कॉलेज एक से तीन नवंबर तक आॅनलाइन पफॉर्म भर सकते हैं, एलकेजी में प्रवेश के लिए उम्र चार साल होनी चाहिए
सेंट फेलिक्स 11 से 13 नवंबर को फॉर्म मिलने और 14 और 15 नवंबर को जमा होंगे। नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र दो साल 10 महीने से लेकर तीन साल नौ महीने के बीच होनी चाहिए।
सेंट फ्रांसिस सिकंदरा तीन और चार नवंबर को फॉर्म मिलने और उसी दिन जमा हो जाएंगे। सुबह नौ से 12 बजे तक फॉर्म मिलेंगे। एलकेजी में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2014 से लेकर 31 अक्टूबर 2014 के बीच होना चाहिए।
सेंट फ्रांसिस घटिया आजम खां दो से पांच नवंबर तक आॅनलाइन फॉर्म फॉर्म भरे जाएंगे। एलकेजी में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म एक जनवरी 2014 से लेकर 31 दिसंबर अक्टूबर 2014 के बीच होना चाहिए।
सेंट कॉनरेडस 5 नवंबर तक आॅनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे, नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म अक्टूबर 2014 से मार्च 2015 के बीच होना चाहिए।