आगरालीक्स ….आगरा में पुरुषों से मोटी महिलाएं हैं, आज मोटापा दिवस है, स्कूल जाने वाले 10 में से चार बच्चे मोटे हैं।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019 21 के मुताबिक, आगरा में महिलाएं, पुरुषों से ज्यादा मोटी हैं। सर्वे के मुताबिक, महिलाएं 25.2 प्रतिशत और पुरुष 23.1 प्रतिशत मोटे हैं। यह मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा के कारण मधुमेह, ह्रदय रोग की आशंका भी बढ़ रही है। जिन लोगों को मोटापे की समस्या है उन्हें मधुमेह होने की आंशका बढ़ जाती है।
हर चौथे बच्चे को मोटापा
एसएन मेडिकल कॉलेज के एसपीएम विभाग द्वारा 480 बच्चों पर स्टडी की गई, इसमें सामने आया है कि 25 प्रतिशत बच्चे मोटापे से पीड़ित हैं। निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे मोटापे से ज्यादा पीड़ित हैं।