आगरालीक्स …आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस पर गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित गाड़ी डिवाइटर से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे में अधिकारी का परिवार घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा में भर्ती कराया है।
उत्तराखंड सरकार में अधिकारी 31 वर्षीय अचल भाटिया निवासी देहरादून अपनी मां 50 वर्षीय संगीता भाटिया, पत्नी 26 वर्षीय शीतल भाटिया के साथ इनोवा से एक्सप्रेस से वृंदावन जा रहे थे। गाड़ी 26 वर्षीय गुरनाम सिंह निवासी बहुपुरा हरिद्वार चला रहा था। सुबह साढ़े सात बजे के मांट में माइल स्टोन 92 के निकट गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गई। इस घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और अधिकारी का परिवार घायल हो गया है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में फर्स्ट एड लेने के बाद वे वृंदावन चले गए।