आगरालीक्स… आगरा में वेलेटाइन वीक में हाईप्रोफाइल मामला आया है। शादीशुदा युवक अपनी महिला मित्र को घर ले आया और साथ रखने के लिए कहने लगा, पुलिस उसे थाने ले आई। दोनों पक्षों से बात चल रही है।
आगरा के जगदीशपुरा में शादीशुदा युवक रहता है, उसके तीन बच्चे हैं, छह महीने पहले युवक के संबंध 28 वर्षीय युवती से हो गए। छह महीने से दोनों के बीच नजदीकी बढती चली गई। वेलेंटाइन वीक में युवक अपने साथ युवती को घर ले आया और पत्नी से कहा कि वह युवती को घर पर ही रखेगा। इसे लेकर हंगामा हो गया, पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई।
एक दूसरे से करते हैं प्यार
तीन बच्चे और पत्नी के सामने युवक और युवती एक दूसरे से प्यार करने की बात कहते रहे और एक साथ रहने की जिद पर अडे रहे। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही लेकिन वे नहीं माने। युवक अपने साथ युवती को घर पर रखना चाहता है।
आगरा में वेलेंटाइन वीक में गुलाब के फूल से लेकर कंडोम की सेल, सात दिन चलेगा वेलेंटाइन वीक। बुधवार को सर्द हवा और गुनगुनी धूप के साथ रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरूआत हुई। रोज बड से लेकर बुके खूब बिके, इसके रेट भी बढ गए हैं।
मोहब्बत की नगरी भी वेलेंटाइन डे के रंग में रंग गई है, वेलेंटाइन वीक के पहले दिन युवाओं के साथ ही हर उम्र के युवक युवतियों ने रोज डे मनाया। आंखों में आंखे डालकर गुलाब दिया। कॉलेज से लेकर रेस्टोरेंट में वेलेंटाइन वीक मनाते युवक युवती दिखाई दिए।
गुलाब महंगा, बुके की डिमांड
रोज डे पर सुर्ख गुलाब भी महंगा हो गया है, आम दिनों में 10 रुपये में मिलने वाली रोज बड 20 से 30 रुपये में मिल रही है। इसके साथ ही बुके की डिमांड भी बढी है। बुके की रेंज 50 रुपये से शुरू हो रही है।
कंडोम की डिमांड
वेलेंटाइन वीक में कंडोम की डिमांड भी बढ जाती है, कई तरह के कंडोम बाजार में हैं। इसमें से रोज कंडोम भी है। इसको अलग ही तरह से पेश किया जा रहा है। आगरा ही नहीं अन्य शहरों से लेकर विदेशों में वेलेंटाइन वीक में कंडोम की बिक्री में इजाफा होता है। थाईलैंड सरकार ने वेलेंटाइन वीक में युवाओं को जागरूक किया था और उन्हें कंडोम उपलब्ध कराए थे।
सेक्स के लिए प्रोटेक्शन जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि युवा जोश में होश खो जाते हैं, कम उम्र में सेक्स नहीं करना चाहिए। वेलेंटाइन वीक में नजदीकी बढ सकती है। ऐसे में बिना प्रोटेक्शन के सेक्स ना करें, यह जिंदगी भर के लिए परेशानी दे सकता है। इससे युवतियों में इन्फेक्शन बढने के साथ ही एचआईवी सहित अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है।
वेलेंटाइन वीक
07 फरवरी – रोज डे
08 फरवरी – प्रपोज डे
09 फरवरी – चॉकलेट डे
10 फरवरी – टैडी डे
11 फरवरी – प्रॉमिस डे
12 फरवरी – हग डे
13 फरवरी – किस डे
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे
15 फरवरी किक डे