आगरालीक्स …..एक नामचीन सैलून में हेयर रीमोंडिंग करते समय अधिकारी की पत्नी के बाल जल गए, गंजापन दिखने लगा। सैलून के संचालक, मैनेजर सहित तीन पर मुकदमा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर के विजय नगर क्षेत्र के सैलून प्रिंसेस बिजनेस स्कॉय पार्क स्थित एफटीवी सैलून में आठ मई को एक कर्नल की पत्नी हेयर रीमोंडिंग के लिए आईं थी। उनका आरोप है कि हेयर रीमोंडिंग के लिए कर्मचारी राजकुमार सिंह ने बालों में केमिकल लगाए, इन केमिकल की क्वालिटी अच्छी नहीं थी। खराब क्वालिटी के केमिकल होने के कारण उनके बाल जल गए और सिर में गंजापन दिखाई देने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत की, इस पर सैलून की मैनेजर भावना तलरेजा ने आश्वासन दिया कि दोबारा ट्रीटमेंट किया जाएगा, एक दो बार सैलून में आना पड़ेगा। इससे बाल ठीक हो जाएंगे और गंजापन भी दिखाई नहीं देगा।

रात 10 बजे तक सैलून में बिठाया
आर्मी अधिकारी की पत्नी का आरोप है कि 10 मई को वह सैलून में गई, सैलून में उन्हें रात 10 बजे तक बैठाए रखा लेकिन बाल ठीक नहीं किए, अभद्रता करने के भी आरोप लगाए हैं। इस मामले में आर्मी अधिकारी की पत्नी ने टीआई से शिकायत की, आरोप है कि उन्होंने गंंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने डीसीपी संपत उपाध्याय से शिकायत की।
सैलून संचालक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में आर्मी अधिकारी की तहरीर पर सैलून संचालक शुभम गुप्ता, मैनेजर भावना विजय तलरेजा निवासी प्रेम नगर और कर्मचारी राजुकमार के खिलाफ धारा 337, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जिस केमिकल का हेयर रीमोंडिंग में इस्तेमाल किया गया था उसे भी जब्त कर लिया है।