आगरालीक्स (.Agra News 6th January 2022).कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए आगरा में कान्वेंट, मिशनरी और सरकारी स्कूलों में 10 वीं तक के छात्रों की छुटटी कर है। डीएम ने आनलाइन क्लासेज की अनुमति 11 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए ही दी हैं।
वैक्सीन लगवाने के लिए ही 11 वीं और 12 वीं के छात्रों को स्कूल बुलाया जा सकता है।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हर 22 मिनट में कोरोना का एक केस मिल रहा है, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 64 केस मिले हैं। इससे संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है, इसे देखते हुए सख्ती की जा रही है।

कक्षा 10 तक के छात्रों की 16 जनवरी तक छुटटी
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि जिले में 10 वीं तक के छात्रों की 16 जनवरी तक छुटटी कर दी है। कोई भी स्कूल 10 वीं तक के छात्रों को स्कूल नहीं बुला सकता है। साथ ही आनलाइन क्लासेज भी 10 वीं तक के छात्रों की नहीं चलेंगी, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
11 वीं और 12 वीं के छात्रों की आनलाइन क्लासेज
डीएम ने आदेश दिए हैं कि 11 वीं और 12 वीं के छात्रों की ही आनलाइन क्लासेज संचालित की जा सकती हैं। 11 वीं और 12 वीं के छात्रों को स्कूल भी नहीं बुलाया जाएगा, वैक्सीन लगवाने के लिए ही स्कूल बुलाया जा सकता है।
कुछ स्कूलों में चल रहीं आनलाइन क्लासेज
स्कूलों ने छुटटी कर दी है, लेकिन कुछ स्कूलों में आनलाइन क्लासेज चल रही हैं। अभी आनलाइन क्लासेज बंद नहीं की गई हैं।