आगरालीक्स …आगरा में चुनाव डयूटी के लिए ओला की गाड़ियों को टीम ने पकड़ लिया, रास्ते में ही सवारियां उतरवा दी। आगरा में चुनाव के लिए कार, बस, ट्रक, वैन सहित 2500 गाड़ियों का अधिग्रहण किया जाना है।

आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए गाड़ियों का अधिग्रहण किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को टीम ने एमजी रोड पर ओला की गाड़ी को पकड़ लिया, गाड़ी चालक विकास का आरोप है कि वह सवारी को कमला नगर ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही सवारी उतरवा दीं। कहा कि ये दूसरी गाड़ी से चली जाएंगी, गाड़ी को टीम अपने साथ पुलिस लाइन ले गई। ओला के मैनेजर का मीडिया से कहना है कि बिना पूर्व सूचना के 10 गाड़ियां पकड़ ली गई हैं। चुनाव से सात दिन पहले गाड़ियों का अधिग्रहण किया जाता है लेकिन अभी से गाड़ियां पुलिस लाइन में खड़ी करा दी हैं। इससे बहुत नुकसान होगा।
2500 गाड़ियों का होना है अधिग्रहण
आगरा में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 2500 गाड़ियों का अधिग्रहण किया जाना है। 1100 बसें, 600 वैन और कार, 100 ट्रक सहित अन्य गाड़ियों का अधिग्रहण किया जाना है। एआरटीओ एके सिंह का कहना है कि अधिग्रहण का आदेश देने के बाद ही गाड़ियां अधिग्रहीत की जा रही हैं, 50 गाड़ियां अधिग्रहीत की जा चुकी हैं।