आगरालीक्स …कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक ग्राम प्रधान की हत्या करने वाले शूटर से पुलिस मुठभेड़। पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, अरेस्ट।

मथुरा के छाता के गांव पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कैबिनेट मंत्री, भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक थे। 29 जनवरी को कोकिला वन स्थित शनिधाम में परिक्रमा लगा रहे थे, परिक्रमा मार्ग में तीन बदमाशों ने रामवीर सिंह को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। रामवीर सिंह के चार गोली लगी और उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शूटर किया अरेस्ट
कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक की दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। बुधवार रात को बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामवीर सिंह की हत्या करने वाला शूटर शिवम उर्फ गुंडा पुत्र नरेंद्र गुर्जर शनिधाम मंदिर गया है। पुलिस की उससे मुठभेड़ हो गई, जवाबी फायरिंग में शूटर के पैर में गोली लगी, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। शूटर शिवम आवास विकास कालोनी हापुड़ का रहने वाला था। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।