आगरालीक्स…आगरा में वोट डालने के लिए लोगों में उत्साह। वृद्धों ने की सीढियों की बाधा पार। छड़ी के सहारे वोट डलवाने लाया बेटा।
माईथान की ऊंची-नीची गलियों से पहुंचे वोट डालने

आगरा लोकसभा सीट (सुरक्षित) के अग्रसेन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह के समय काफी भीड़ लगी रही। सुबह साढ़े दस बजे के करीब माईथान में रहने वाले मदनलाल छाबड़ा अपने बेटे हिमांशु छाबड़ा के साथ ऊंची-नीची गलियों में छड़ी के सहारे वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे।
अग्रसेन कॉलेज की सीढ़ियां बनी परेशानी का सबब
अग्रसेन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में सीढ़ियां काफी ऊंची होने के कारण वृद्ध मतदाताओँ को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मदनलाल छाब़ड़ा बेटे के साथ किसी तरह सीढ़ियां चढ़कर पहुंचे और अपना वोट डाला। कई वृद्ध मतदाताओं को सीढ़ियों में चढ़ने में पुलिसकर्मियों ने भी मदद की।