नईदिल्लीलीक्स…लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पीएम मोदी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उद्योगपति गौतम अडानी ने वोट डाला।
देश की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव में यूपी की 10 सीटों सहित 93 सीटों पर मतदान चल रहा है। तीसरे चरण में गृहमंत्री अमित शाह, कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत सात मंत्री और चार पूर्व सीएम चुनाव लड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में मतदान किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे।
अडानी ने पत्नी के साथ डाला वोट

अहमदाबाद में ही उद्योगपति गौतम अडानी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला और बाद में लोगों से वोट डालने की अपील की।
अखिलेश यादव ने सैफई में किया मतदान

सपा अध्यक्ष अखिलेश और डिंपल ने सैफई में डाला वोटसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सपा की लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव ने सैफई स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।