नईदिल्लीलीक्स…. दिल्ली में चार और महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित दो औऱ लोग पाए गए हैं। गुजरात में चौथा मरीज मिला है। देश में संक्रमितों की संख्या 45 पहुंच गई है।
दुबई औऱ दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं संक्रमित
महाराष्ट्र में मिले ओमिक्रॉन संक्रमितों में बीमारी के लक्षण नहीं थे औऱ वे दोनों टीके की दोनों खुराक ले चुके थे। ये दोनों दुबई की यात्रा से लौटे थे। गुजरात में दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स भी ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला है।
दिल्ली में संक्रमितों की संख्या छह हुई
दिल्ली के स्वाथ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने चार और लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की जानकारी दी है। दिल्ली में ओमिक्रॉन से पीड़ितों की संख्या छह हो गई है।
ब्रिटेन में ओमिक्रॉन संक्रमित की मौत
वहीं ब्रिटेन से ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। दुनिया में ओमिक्रॉन से मौत का यह पहला मामला है।