नईदिल्लीलीक्स… ओमान में तेल टैंकर समुद्र में पलट। 13 भारतीयों सहित 16 लापता। भारतीय नौसेना चला रही सर्च अभियान।
ओमान के समुद्र तट पर हुआ था हादसा
ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने ताया कि समुद्र में तेल का एक टैंकर पलट गया, जिसमें 13 भारतीय समेत चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। यह तेल टैंक समुद्र तट से इन्हें लेकर जा रहा था। चालक दल के इन 16 सदस्यों को खोजने की कोशिश की जा रही है।
आईएनएस तेग के साथ एयरक्राफ्ट भी कर रहे मदद
भारतीय नौसेना ने लापता लोगों की तलाश के लिए आईएनएस तेग को वहा सर्च अभियान के लिए भेजा है। इनके साथ एयरक्राफ्ट भी रवाना किए गए हैं।