आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस ने रेस्टोरेंट में निवेश का झांसा देकर 37 लाख की धोखाधडी करने वाला आरोपी अरेस्ट,
आगरा में सात जुलाई को आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 निवासी दाउदयाल अग्रवाल ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाए थे कि निरमा भार्गव, मनीष भार्गव, निर्मल गोयल और राजेंद्र प्रसाद गोयल ने कारगिल पेट्रोल पंप चौराहे के पास रेस्टोरेंट में साझेदार बनाने की बात कहकर झांसे में ले लिया।
37 लाख रुपये ले लिए, साझेदार नहीं बनाया
दाउदयाल अग्रवाल का आरोप है कि उनकी पत्नी से 12 लाख रुपये अलग अलग डेट में लिए, उनके रिश्तेदार और जान पहचान वालों से रेस्टोरेंट में निवेश कर कमाई करने का झांसा देकर सेक्टर एक निवासी योगेश कुमार से 15 लाख रुपये ले लिए, सेक्टर चार निवासी कनक अग्रवाल से 10 लाख रुपये लए। इस तरह 37 लाख रुपये ले लिए। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का मीडिया से कहना है कि निर्मल गोयल को अरेस्सट कर जेल भेज दिया है, अन्य आरोपियों की धरपकड के प्रयास किए जा रहे हैं।