आगरालीक्स.. आगरा के हार्ट स्पेशलिस्ट से 40 लाख की रंगदारी मांगने वाला अरेस्ट, हार्ट स्पेशलिस्ट को 40 लाख ना देने पर गोली मारने के लिए किया था वाटस एप पर मैसेज.
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के ईशान कार्डियक केयर सेंटर के संचालक डॉ ईशान गुप्ता के वाटस एप पर मंगलवार को मैसेज आया, इसमें 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, रंगदारी ना देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। कहां गया क्लीनिक के बाहर मेरा आदमी खड़ा है जो तुम्हें गोली मार देगा डॉ ईशान गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस हरकत में आ गई।
बोदला से किया अरेस्ट
पुलिस ने डॉ ईशान गुप्ता के मोबाइल पर वाटस एप मैसेज कर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले को बोदला से अरेस्ट कर लिया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अली हसन पुत्र नसीर खान निवासी राहुल नगर बोदला थाना जगदीशपुरा बताया है।
इस तरह पकडा गया अरोपी
इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल ने क्लीनिक पर पहुंचकर जांच शुरू की, मोबाइल नंबर से वाटस एप मैसेज आया था, उस पर कॉल किया, वह नंबर चंदन सिंह का था, वह ई रिक्शा चलाता है, उसने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी नौकरी लगवाने के बहाने उसका मोबाइल लिया और उसके मोबाइल से वाटस एप आन कर डॉ ईशान गुप्ता से 40 लाख की चौथ मांगी और कुछ फोटो भी भेजे। सीसीटीवी की पफुटेज चेक की गईं, उसमें एक युवक ई रिक्शा चालन चंदन सिंह के मोबाइल पर कुछ करता दिखाई दिया, सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवक की लोगों से पहचान कराई गई।
पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए भेजा रंगदारी का मैसेज
पुलिस ने वाटस एप पर 40 लाख की रंगदारी मांगने वाले अली हसन पुत्र नसीर खान निवासी राहुल नगर बोदला थाना जगदीशपुरा को अरेस्ट कर लिया, उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी के संबंध एक युवक से हैं, उसे फंसाने के लिए उसका फोटो लगाकर वाटस एप से मैसेज किया।
