One arrest in Police encounter in Agra #agranews
आगरालीक्स.. आगरा में बदमाशों ने एक कारोबारी की हत्या करने की सुपारी ली थी, पुलिस मुठभेड में बदमाश पकडा गया।
आगरा के कमला नगर निवासी रामचंद्र कुकरेजा छत्ता क्षेत्र में रामा ट्रेडर्स पर कर्मचारी हैं। वे शनिवार रात को रामा ट्रेडर्स से अपने घर जा रहे थे। काला महल पर बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की गई।
पुलिस मुठभेड में अरेस्ट
पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश जीवनी मंडी की तरफ जा रहा है, शनिवार सुबह पुलिस ने उसे घेर लिया। मुठभेड में बदमाश हरिओम के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे पकड लिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का मीडिया से कहना है कि बदमाशों ने आठ लाख में एक व्यापारी की हत्या की सुपारी ली थी। धोखे से रामचंद्र कुकरेजा को गोली मारी थी।