आगरालीक्स.. आगरा में खोदाई के चलते जगह जगह जाम लग रहा है। कई क्षेत्रों में लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं।
आगरा में जलनिगम और पीडब्ल्यूडी द्वारा श्याम नगर, बोदला सराय, दहतोरा मोड और पश्चिमपुरी चौराहे पर काम किया जा रहा है। खोदाई के चलते एक लेन बंद कर दी गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। करीब 12 क्षेत्रों के लोग जाम में पफंस रहे हैं, पश्चिमपुरी चौराहे को पार करने में लंबा समय लग रहा है। पश्चिमपुरी में अभी दो दिन काम चलेगा।
10 दिन और बंद रहेगा लोहामंडी किशोर पुरा रोड
जलनिगम द्वारा खोदाई की जा रही है। इससे लोहामंडी किशोरपुरा रोड बंद है। अभी यह रोड 10 दिन और बंद रहेगा। यहां अभी काम चल रहा है।