आगरालीक्स ..आगरा में आज से यमुना किनारा रोड की एक लेन बंद कर दी है। जीवनी मंडी, अंबेडकर पुल 39 दिन के लिए बंद रहेगा। पढे किस रास्ते से जाएं।
आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए रविवार से यमुना किनारा रोड की एक लेन बंद कर दी गई है।
यह है डायवर्जन
जीवनी मंडी पुलिस चौकी से आंबेडकर पुल तक पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। रोड की एक लेन में कार्य होगा। इसको देखते हुए दूसरी लेन को खाली रखा जाएगा। जीवनी मंडी से आंबेडकर पुल की ओर जाने वाले वाहन दाहिनी लेन से होकर गुजारे जाएंगे। हाथीघाट से वाटरवर्क्स की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को सीओ छत्ता कार्यालय के सामने से बेलनगंज तिकोनिया होकर जीवनी मंडी पुलिस चौकी तक पहुंचाया जाएगा। इस रूट पर केवल बाइक, टेंपो और कार ही जा सकेंगे। भारी वाहनों को आंबेडकर पुल से रामबाग की तरफ निकाला जाएगा।