आगरालीक्स ..आगरा के सिपाही की हत्या करने वाले शराब माफिया मोती की पुलिस से मठभेड, मोती की मौत।
9 फरवरी को कासगंज के सिढ़पुरा में शराब माफिया मोती और उसके साथियों ने आगरा के सिपाही देवेंद्र और दरोगा को पेड से बांधकर पीटा था। आगरा निवासी सिपाही देवेंद्र की हत्या कर दी थी और दरोगा का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने मोती के भाई को पुलिस मुठभेड में ढेर कर दिया था लेकिन मोती हाथ नहीं लगा था।
मुख्य आरोपी मोती ढेर
रविवार सुबह पुलिस की थाना सिढ़पुरा थाना करतला रोड काली नदी के पास मोती से मुठभेड़ हो गई। एक लाख के ईनामी मोती को गोली लगी, उसे पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।