नईदिल्लीलीक्स...वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया गया। भाजपा ने व्हिप जारी किया। कांग्रेस की आपात बैठक। हंगामे के आसार।
विधेयक चर्चा के लिए जेपीसी के पास भेजा जाएगा

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को संविधान संशोधन विधेयक एवं केंद्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक पेश किया। विधेयक को चर्चा के लिए संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस विधेयक को लेकर व्हिप जारी किया है।
कांग्रेस की आपात बैठक, विपक्ष विरोध की तैयारी में
विपक्ष वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करता रहा है। कांग्रेस ने आपात बैठक बुलाने का साथ व्हिप भी जारी किया है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसका विरोध करने का ऐलान करते हुए कहा कि एक तरह से यह संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र है।