संभललीक्स…संभल के मंदिर में आज मंगलवार को हनुमानजी का चोला चढ़ा विशेष पूजा अर्चना। मंदिर का नामकरण। कुएं मिली खंडित प्रतिमाएं। देखें फोटो।

मंगलवार को चढ़ा हनुमानजी को चोला
संभल के खग्गू की सराय में करीब 46 साल बाद एक शिव मंदिर को प्रशासन ने शनिवार को फिर से खुलवाया। इस मंदिर के खुलने के बाद मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना की गई।
मंदिर का नाम अब सम्भलेश्वर महादेव
प्रशासन द्वारा खोजे गए इस मंदिर का नामकरण प्राचीन सम्भलेश्वर महादेव रखा गया है। मंदिर के गेट पर पर गेरुआ रंग से नाम बड़े बड़े अक्षरों में लिख दिया गया है।
सोमवार को महाकाल की हुई थी पूजा
मुस्लिम इलाके में स्थित इस मंदिर के फिर से खुलने के बाद सोमवार को लोगों ने यहां ढोल और डमरू बजाकर महाकाल की आरती की। बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया।
भक्तों की उमड़ने लगी है भीड़, अतिक्रमण हटेगा

आरती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि मंदिर के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है।
मंदिर के पीछे किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त करने की योजना बनाई है। एएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ मकान के अवैध निर्माण की पहचान की है। अफसरों ने मकान मालिकों से संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।
कुएँ से निकली खंड़ित प्रतिमाएं
इस बीच कुएं की खुदाई में तीन खंडित प्रतिमाएं निकली हैं। पुलिस के मुताबिक यह प्रतिमाएं गणेश जी, कार्तिकेय और संभतः माता पार्वती की प्रतिमाएं हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।