आगरालीक्स.. आगरा के बडे हॉस्पिटल में एक साल के मासूम की मौत पर हंगामा,परिजनों ने कंपाउंडर पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं। देर रात तक परिजनों ने हंगामा किया, वे कंपाउंडर पर कार्रवाई की मांग करते रहे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के जीवनी मंडी निवासी राजकुमार के एक साल के बेटे कार्तिक को निमोनिया होने पर चार सितंबर को
एक वर्षीय कार्तिक पुत्र राजकुमार निवासी जीवनी मंडी चार सितंबर को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा था, परिजनों का आरोप है कि कार्तिक की तबीयत में सुधार था वह बैठा हुआ था। एक कंपाउंडर आया, उसने कार्तिक को इंजेक्शन लगा दिया, इससे उसकी तबीयत बिगड गई और मौत हो गई, आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया और कंपाउंडर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन मान का मीडिया से कहना है कि सूचना पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में पुलिस पहुंची थी, परिजनों से पोस्टमार्टम कराने और शिकायत देने के लिए कहा गया है।