आगरालीक्स.. आगरा में सपना चौधरी के अगले महीने दो लाइव परर्फोमेंस होनी हैं, यह कार्यक्रम करा रही इवेंट कंपनी का आरोप है कि प्रशासन ने सपना चौधरी के कार्यक्रम की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है, पिछले साल भी सपना चौधरी का कार्यक्रम अंतिम समय में प्रशासन की अनुमति न मिलने पर निरस्त कर दिया गया था। हालांकि, जिला प्रशासन का मीडिया से कहना है कि अभी कोई आवेदन नहीं मिला है, कार्यक्रम के लिए आवेदन मिलने पर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अनुमति देने का निर्णय लिया जाएगा।
आगरा में आरोही संस्था द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित फार्म हाउस पर छह अक्टूबर को लाइव कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है, एक और इवेंट कंपनी का 12 अक्टूबर को सपना चौधरी का कार्यक्रम है। आरोही संस्था के सूरज तिवारी का कहना है कि प्रशासन ने दोनों कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है, पिछले साल भी अनुमति नहीं दी गई थी। जबकि मथुरा में सपना चौधरी का हाल ही में कार्यक्रम हुआ है। एडीएम सिटी केपी सिंह का मीडिया से कहना है कि अभी आवेदन नहीं मिला है, पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।