आगरालीक्स…आगरा से म्यांमार भूकंप पीड़ितों के लिए भेजी गई फील्ड हॉस्पिटल यूनिट…#OperationBrahma
के तहत वायु सेना स्टेशन से भरी उड़ान.
म्यांमार में आए जबर्दस्त भूकंप ने हर ओर तबाही मचा दी है. ऐसे में भारत ने वहां भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए #OperationBrahma चलाया है. इस आपरेशन के तहत आगरा के वायु सेना स्टेशन से 118 सदस्यों की फील्ड हॉस्प्टिल यूनिट भेजी गई है. यह फील्ड यूनिट म्यांमार के मंडाले में पहुंचकर भूकंप पीड़ितों को चिकित्सीय इलाज उपलब्ध कराएगी. इसमें डॉक्टरों के साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ भी शामिल है. फील्ड हॉस्प्टिल यूनिट के साथ दवाएं व जांच के उपकरण भी भेजे गए हैं.
एक हजार से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत, लगातार भूकंप के झटके
म्यांमार में शुक्रवार से अब तक 16 बार भूकंप के झटके आ चुके हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर भूकंप का 16वां झटका यहां आया. शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे म्यांमार में भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था. इसके बाद 24 घंटे से भी कम समय में भूकंप के 15 झटके महसूस किए गए. शुक्रवार से अब तक अकेले म्यांमार में भूकंप से 1002 लोगों ी मौत हो चुकी है. सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं. वहीं अभी तक 2300 लोग इस भूकंप से घायल हो गए हैं.
