आगरालीक्स… आगरा में पालीवाल पार्क में टहलते समय व्यापारी से लूट के आरोपी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश अरेस्ट, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के छत्ता क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी खगेश वाष्र्णेय सुबह पालीवाल पार्क में टहलने जाते हैं, 16 अक्टूबर को वे पालीवाल पार्क में सुबह सात बजे टहल रहे थे। उसी दौरान बाइक पर एक बदमाश आया और उनकी सोने की चेन को लूट कर भागने लगा। उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया।
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश
डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस को चेन लूटने वाले बाह निवासी हरभजन के बारे में जानकारी मिली, पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए नाकाबंदी की।
बदमाश हरभजन भांगने लगा, पुलिस ने उसे रोका तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में हरभजन के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके पास से पीली धातु की वस्तु के साथ ही मोबाइल पर्स और अवैध तमंचा जब्त किया गया है।