आगरालीक्स…आगरा के सब्जी बाजार में नया आलू आ चुका है और हरी सब्जियां इतरा रही हैं, सर्दी में बाजार की शान बढ़ा रहीं पालक, सरसों, मूली, मैथी और मटर, टमाटर अब भी खा रहे भाव
आगरा में नए आलू की आमद के साथ ही अब सब्जियों का बाजार गर्म है। सर्दियों के मौसम में ताजा सब्जियों जैसे पालक, सरसों का साग, चने का साग, गाजर, मूली, मेथी, पत्ता गोभी, फूलगोभी और हरी मटर उपलब्ध हैं। आलू इस बार देर से आया है मगर अब बाजार की शान बढ़ा रहा है।
गौरतलब है कि आगरा में दिवाली के आस—पास अधिकांश सब्जियां बाजार में आ जाती हैं, लेकिन इस बार कुछ सब्जियों की आमद देर से हुई है। विशेष तौर पर नए आलू और मटर के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। करीब सप्ताह भर पहले कम उपलब्ध होने के कारण नए आलू के भाव 50 रूपये किलो थे। वहीं मटर 120 रूपये किलो बिक रही थी। वहीं सप्ताह भर के भीतर ही इनके दामों में गिरावट दर्ज की गई है। आलू के दाम घटकर 20 तो मटर के दाम 80 रूपये किलो तक आ गए हैं।
दयालबाग, बल्केश्ववर, कमला नगर, घटिया आजम खां सब्जी मंडी में मटर 120, बैगन 40, घिया 40, आलू 20, टमाटर 60, गाजर 40, गोभी 30, चने का साग 80, पालक 40, बथुरा 40, मैथी 40, सरसों का साग 40, प्याज 20, धनिया 80, अदरक 60, हरी मिर्च 60 रूपये किलो तक में बिक रहा है। हालांकि टमाटर के दामों में अब भी आग लगी हुई है। यह 60 से 80 रूपये किलो तक में बिक रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर हम सहालग को देखें तो बावजूद इसके सब्जियों के दाम स्थिर बने रहना बड़ी बात है। एक बार शादियों का दौर थमने पर सब्जियां और सस्ती हो सकती हैं। अगले कुछ दिनों में मटर और टमाटर के दामों में भी कमी देखने को मिलेगी।
- agra food
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Winter vegetables
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- agra vegetable market
- agra wedding season
- agra winter season
- green vegetables in agra
- green vegetables in highest demand in Agra
- new potatoes in agra market
- Plenty of new potatoes