नईदिल्लीलीक्स। कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी के मामले को लेकर आज गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त नारेबाजी हुई। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी के मामले को लेकर आज गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त नारेबाजी हुई। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
नहीं माने सांसद
संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में आज सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सभापति वैंकेया नायडू ने विपक्षी सांसदों से अपनी सीट पर वापस जाने और पोस्टर नहीं लहराने की अपील की। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। बाद में सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
लोकसभा में भी हंगामा
लोकसभा में भी कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया तो स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे को अनुचित करार देते हुए कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखने में विपक्ष की भी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। स्पीकर के अनुरोध के बावजूद हंगामा जारी रहने पर लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।