आगरालीक्स …आगरा में पालीवाल पार्क के बाद शहर के सात पार्कों में 10 रुपये का प्रवेश शुल्क लगाने का विरोध हो गया। इसके साथ ही दो पहिया वाहनों के लिए 10 और कार के लिए 20 रुपये पार्किंग शुल्क लगाया जाना था। नगर निगम के सदन में 90 फीसद पार्षदों ने पार्क में लगाए जाने वाले शुल्क का विरोध किया।
आगरा के सात पार्कों का नगर निगम ने जीर्णोदृधर किया है, इन पार्कों को विकसित करने के साथ ही निर्माण कार्य भी कराए हैं, पार्कों में 50 लाख से एक करोड का कार्य कराया गया है। इन पार्कों के रखरखाव काम नगर निगम निजी कंपनी को सौंपने जा रहा है, इस कंपनी का खर्चा निकालने के लिए पार्क में शुल्क लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। ऐसे में मंगलवार को नगर निगम के सदन में शहर के सात पार्कों में 5 से 10 रुपये प्रवेश शुल्क का प्रस्ताव रखा गया। सपा, बसपा और भाजपा के करीब 90 फीसद पार्षदों ने पार्क में लगाए जाने वाले शुल्क का विरोध किया, ऐसे में मेयर नवीन जैन ने सात पार्क में लगाए जाने वाले शुल्क के प्रस्ताव को रद कर दिया।
इन पार्कों पर लगना था प्रवेश शुल्क
- बल्केश्वर पार्क
- सूर वाटिका पार्क
- रामलीला पार्क जयपुर हाउस
- मौलाना आजाद पार्क
- शहीद नगर टंकी वाला पार्क
- नरोत्तम कुंज पार्क
- डिफेंस एस्टेट पार्क
ये लिया जाना था प्रवेश शुल्क
- एक व्यक्ति (वयस्क), 10 रुपये प्रतिदिन
- एक व्यक्ति (सीनियर सिटीजन और छह से 12 वर्ष की उम्र के बच्चे), पांच रुपये
- एक बच्चा (छह साल से कम उम्र का), कोई शुल्क नहीं
फैमिली पास (चार लोगों का), 500 रुपये प्रति माह - एक वयस्क व्यक्ति का पास, 200 रुपये
- एक व्यक्ति का पास (सीनियर सिटीजन और छह से 12 वर्ष की उम्र के बच्चे), 100 रुपये प्रति माह