आगरालीक्स …ईद का चांद नजर आ गया है, बुधवार को ईद उल फितर मनाया जाएगा, तीन घंटे ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
मंगलवार शाम को चांद नज़र आने की घोषणा के साथ ही बुधवार को ईद उल फितर मनाने का ऐलान कर दिया गया। सुबह नमाज पडी जाएगी। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने एएसआई एक्ट के तहत ताजमहल में नमाज के लिए पांच जून को सुबह 7 से 10 बजे तक निशुल्क प्रवेश का आदेश जारी किया है। ईद के लिए रात भर खरीददारी होगी, बाजारों में रौनक रहेगी।
ईद की नमाज का समय
ताजमहल मस्जिद, 9 बजे
अकबरी मस्जिद, 8:15 बजे
मोअतमद खां मस्जिद, 8:45 बजे
ईदगाह, 7:15 बजे
जामा मस्जिद, 7:45 बजे
मस्जिद सुल्तान परवेज कश्मीरी बाजार,9:15
शाही मस्जिद लोहामंडी, 8:45 बजे
ऊंची मस्जिद, 9:30 बजे
जाल फुल्लटी मस्जिद, 9 बजे
नूरी मस्जिद, 9:15 बजे
मस्जिद दो मीनार पीर जिलानी, 8:15
बाबरी मस्जिद यमुनापार, 8:30 बजे
फाइल फोटो