Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Nagar Nigam Agra: Rs 660 crore budget for financial year 2020-21
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Nagar Nigam Agra: Rs 660 crore budget for financial year 2020-21

213

आगरालीक्स.. आगरा नगर निगम की कार्यकारिणी में 660 करोड का बजट पास किया है, हाउस टैक्स जमा करने पर 10 फीसद छूट के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।
आगरा में शुक्रवार को मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पारित किया गया वित्तीय वर्ष 2020-21 के नगर निगम और जलकल विभाग के वार्षिक बजट पर भी चर्चा की गई। नगर निगम का करीब 660 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। जलकल विभाग का 158 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इस बार बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया। नगर निगम द्वारा रिक्शा, बैलगाड़ी, प्राइवेट भारकस, बैटरी रिक्शा, मोटर अथवा यंत्रचलित रिक्शा, यंत्र चलित गन्ने की मशीन का ठेला आदि पर लाइसेंस शुल्क की दरों के संबंध में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्ताव को पारित कर दिया है शुल्क की दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। हाउस टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव पास किया गया। छूट की समय सीमा एक अप्रैल से लेकर 31 अगस्त तक रहेगी। नगर निगम ने गृहकर में छूट की व्यवस्था पिछले वर्ष भी की थी।
पार्षद राधिका अग्रवाल को उपसभापति चुन लिया गया। निर्माण विभाग के कार्यों के क्रियान्वयन एवं निगरानी उप समिति का अध्यक्ष राजेश प्रजापति को चुना गया। धर्मवीर सिंह और जगदीश पचौरी सदस्य होंगे। कर, संपत्ति विभाग के लिए विमल गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। गुलाब सिंह और अनीता खरे को सदस्य बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग के लिए जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष और संजय राय, श्यामवीर सिंह को सदस्य बनाया गया है। पर्यावरण विभाग के लिए अमित दिवाकर को अध्यक्ष जबकि जगदीश पचौरी और विवेक तोमर को सदस्य बनाया गया है।

ये प्रस्ताव हुए पास

  • सामाजिक संस्थाओं को सामूहिक विवाह के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख किया गया।
  • गांधी मार्केट आगरा कैंट पर बनी 20 दुकानों को स्थाई मानते हुए हर महीने किराया लेने का प्रस्ताव पास किया।
  • यमुना किनारा रोड पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के लिए 28 लाख रुपये का प्रस्ताव पास।
    राधिका अग्रवाल उपसभापति
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

error: Content is protected !!