Saturday , 6 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Parents left 14 days old boy in SN Medical college, Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Parents left 14 days old boy in SN Medical college, Agra #agranews

आगरालीक्स..(Agra News 14th August). आगरा के एसएन में 14 दिन के बेटे को भर्ती कराकर उसके माता पिता चले गए, सात दिन बाद पता नहीं चला है, बच्चे को गोद लेने के लिए लोग तैयार हैं।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सात अगस्त की रात को 14​ दिन के बच्चे को भर्ती कराया गया, इसके बाद उसे भर्ती कराने वाले गायब हो गए। आठ अगस्त को भर्ती कराने वाले के मोबाइल पर कॉल किया गया तो मोबाइल​ स्विच आफ था। सात दिन बाद बच्चे के माता पिता का पता नहीं चला है। एसएन प्रशासन और चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चे की देखभाल की जा रही है।

बच्चे को भर्ती कराने वाला गायब
एसएन मेडिकल कालेज में बच्चे को भर्ती कराते समय दिल्ली गेट स्थित हास्पिटल का रेफर लैटर मिला। पुलिस ने हास्पिटल संचालक से पूछताछ की, इसमें सामने आया कि​ सिकंदरा क्षेत्र निवासी मुईन नाम के युवक ने बच्चे को भर्ती कराया था।पुलिस मुईन के घर पहुंची तो पता चला कि मुईन घर से गायब है उसकी शादी को दो साल हो चुकी हैं और कोई बच्चा नहीं है।

एसएन में पहुंच रहे बच्चे को गोद लेने वाले
बच्चे के माता पिता का पता नहीं चला है, ऐसे में बच्चे को गोद लेने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है, बच्चे का अभी इलाज चल रहा है, बच्चे के ठीक होने के बाद बच्चे को बाल ग्रह भेजा जाएगा।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

error: Content is protected !!