आगरालीक्स …आगरा में पुलिस और जीआरपी का अमानवीय चेहरा सामने आया है, एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पर घायल पडा रहा, उसे इलाज नहीं मिला और मौत हो गई।
बुधवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर बरहन रेलवे स्टेशन के पास ही खम्बा नंबर 1263/34 व 36 के बीच डाउन ट्रैक पर दौड़ रही नीलांचल एक्सप्रेस से अचानक एक युवक नीचे गिर पड़ा। युवक ने ग्रामीणों को अपना नाम राजेश पुत्र कन्हैया लाल निवासी इलाहाबाद बताया और वह कहा रहा था कि मुझे हॉस्पिटल पहुंचा दो, इसके बाद वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने बरहन रेलवे स्टेशन और आरपीएफ बरहन को इस घटना की सूचना दे दी। काफी देर तक जब रेलवे पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पर तडपता रहा युवक
आला अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद बरहन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया से आरपीएफ पुलिस चौकी बरहन के प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि हमारी सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को एसएन आगरा भेजा गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को जीआरपी टूंडला के हवाले कर दिया गया है।
Leave a comment