आगरालीक्स ..आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में कुलपति ने छापे में नकल का खेल पकडा, परीक्षा समाप्त होने के बाद भी कॉपी सील नहीं की गई थी, इनमें सवालों के जवाब बाद में लिखे जाने की आशंका है। वहीं, कुलपति के पहुंचने के बाद छात्रा अपनी उत्तर पुस्तिका पर एक भी सवाल का जवाब नहीं लिख सके।
बुधवार को कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित दोपहर में पंडित मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद हडकंप मच गया, सुबह की पाली की कॉपी सील नहीं हुई थीं। कुलपति जब तक परीक्षा केंद्र पर रहे छात्रों की कॉपी खाली थी, उस पर छात्रों ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं लिखा। परीक्षा केंद्र का मामला परीक्षा समिति में रख जाएगा, आगे की परीक्षाएं आॅब्जर्वर की देखरेख में होगी। सचल दल में डॉ लवकुश मिश्रा, डॉ संजीव कुमार और डॉ वीके सारस्वत शामिल रहे।
Leave a comment