आगरालीक्स …(.Agra News 29th September )आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक में भिड़त, हादसे में कई लोग घायल।
आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह फतेहाबाद कट पर ट्रक और रोडवेज बस टकरा गए, ट्रक बैक हो रहा था और बस लखनऊ की तरफ से आ रही थी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
लखनऊ से मथुरा जा रही थी बस
रोडवेज बस लखनऊ से मथुरा जा रही थी, पफतेहाबाद क्षेत्र में हादसा होने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 20 यात्री थे, इसमें से छह को चोट आई है, अन्य यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।