Monday , 20 April 2026
Home आगरा Shree Ram Poori wale, Agra lodge FIR against customer’s after Lizard head found in Sabji #agranews
आगराबिगलीक्स

Shree Ram Poori wale, Agra lodge FIR against customer’s after Lizard head found in Sabji #agranews

172

आगरालीक्स… (Agra News 29th September )आगरा में श्री राम पूड़ी वाले की सब्जी में छिपकली का कटा सिर मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी सामने आने के बाद ​सब्जी में छिपकली बताने वाले ग्राहकों पर श्री राम पूड़ी वाले के संचालक ने 50 हजार रुपये चौथ मांगने का लगाया आरोप। थाना हरीपर्वत में दर्ज किया गया मुकदमा।

आगरा में 25 सितंबर को आईएसबीटी के पास ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री राम पूड़ी वाले की दुकान से दोपहर में दो युवकों ने सब्जी और पूरी ली, कुछ देर बाद सब्जी में छिपकली का कटा सिर दिखाते हुए हंगामा किया, पुलिस पहुंच गई, युवकों ने थाना हरीपर्वत में श्री राम पूड़ी वाले के खिलाफ तहरीर दी। एफएसडीए की टीम ने 25 सितंबर को सब्जी और 26 सितंबर को आठ अन्य सैंपल लिए।


सब्जी में छिपकली का सिर डालने और 50 हजार चौथ मांगने के आरोप
इस मामले में श्री राम पूड़ी वाले, टीपी नगर के प्रबंधक बाग फरजाना निवासी अभिषेक खंडेलवाल ने आरोप लगाए हैं कि 25 सितंबर को दो युवक आए थे। इन्होंने 20 रुपये का टोकन लेकर पूड़ी और सब्जी ली, टेबल के नीचे से एक युवक ने हाथ से सब्जी में छिपकली का कटा हुआ सिर डाल दिया और आरोप लगाए कि सब्जी में कटा हुआ छिपकली का सिर है। आरोप है कि युवओं ने 50 हजार रुपये की चौथ मांगी, चौथ न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
सीसीटीवी और छिपकली को देख हुआ शक
श्री राम पूड़ी वाले का आरोप है कि सीसीटीवी देखे गए, इसके बाद दौने में युवकों द्वारा छिपकली का कटा हुआ सिर दिखाया, सब्जी गर्म होती है लेकिन छिपकली का सिर झुलसा नहीं हुआ था, उस पर सब्जी भी नहीं लगी थी, तर्क दिया कि छिपकली बहुत ही नाजुक होती है। सब्जी गर्म होती है, लेकिन ऐसा लग रहा था कि अभी छिपकली डाली है। प्रबंधक ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी, थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!