आगरालीक्स ….आगरा में पासपोर्ट सेवा केंद्र की कवायद तेज हो गई है, इसके बनने के बाद पासपोर्ट बनवाने के लिए साहिबाबाद नहीं जाना होगा।
केंद्र की योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की योजना है, इस योजना के तहत आगरा को भी शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसोचैम यूपी आगरा चैप्टर के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल का कहना है कि पासपोर्ट सेवा निदेशक, विदेश मंत्रालय को आगरा में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए पत्र भेजा गया था, इसके बाद आगरा को संभावित पासपोर्ट सेवा केंद्र की सूची में शामिल कर लिया गया है। वहीं, साहिबाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र को निर्देश दिया गया है कि आगरा प्रशासन से संपर्क पर यहां एक अस्थायी सेवा केंद्र लगाया जाए।
आॅनलाइन करना होता है आवेदन
पासपोर्ट के लिए आॅनलाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर कई कागजी खानापूर्ति पूरी करनी होती है, जिससे जल्द से जल्द पासपोर्ट बन सके। आगरा में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने पर लोगों को राहत मिलेगी।
पासपोर्ट के लिए चाहिए चार डॉक्युमेंट
अब जनरल कैटेगरी में एक हफ्ते के भीतर नया पासपोर्ट हासिल किया जा सकेगा। इसके लिए केवल चार डॉक्युमेंट्स देने होंगे। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और एक एफिडेविट शामिल है। सुषमा स्वराज ने भी यह इन्फॉर्मेशन कुछ दिन पहले अपने ट्वीटर हैंडल पर भी दी थी।
1 यदि आधार, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड के अलावा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होने का एक एफिडेविट देते हैं, तो हम आपको पासपोर्ट जारी कर देंगे।
2. पुलिस वेरिफिकेशन बाद में होगा।
3. पासपोर्ट रिलेटेड सर्विसेस के लिए कोई पांच एवेलेबल डेट्स में किसी को भी अप्वाइंटमेंट के लिए सिलेक्ट कर सकते हैं।
पुलिस के लिए एम-पासपोर्ट ऐप
सरकार ने पुलिस वेरीफिकेशन प्रोसेस में होने वाली देरी को खत्म करने के लिए एक ऐप बनाया है। इस ऐप को एम-पासपोर्ट नाम दिया गया है। इस ऐप से पुलिस वेरीफिकेशन करने के तुरंत बाद अपनी रिपोर्ट अफसर को भेज देगी। रिपोर्ट ऑफिस को मिलने के बाद पासपोर्ट इश्यू कर दिया जाएगा।
Leave a comment