आगरालीक्स… आगरा में ही पासपोर्ट बन सकेगा, केंद्र की योजना के तहत आगरा में पासपोर्ट सेवा केंद्र बन गया है, 27 फरवरी को प्रधान डाक घर प्रतापपुरा में आगरा के पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ होगा। इसके बाद पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद में होने वाली प्रक्रिया आगरा में ही पूरी हो जाएगी।
आॅनलाइन करना होता है आवेदन
पासपोर्ट के लिए आॅनलाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर कई कागजी खानापूर्ति पूरी करनी होती है, जिससे जल्द से जल्द पासपोर्ट बन सके। आगरा में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने पर लोगों को राहत मिलेगी।
पासपोर्ट के लिए चाहिए चार डॉक्युमेंट
अब जनरल कैटेगरी में एक हफ्ते के भीतर नया पासपोर्ट हासिल किया जा सकेगा। इसके लिए केवल चार डॉक्युमेंट्स देने होंगे। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और एक एफिडेविट शामिल है। सुषमा स्वराज ने भी यह इन्फॉर्मेशन कुछ दिन पहले अपने ट्वीटर हैंडल पर भी दी थी।
1 यदि आधार, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड के अलावा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होने का एक एफिडेविट देते हैं, तो हम आपको पासपोर्ट जारी कर देंगे।
2. पुलिस वेरिफिकेशन बाद में होगा।
3. पासपोर्ट रिलेटेड सर्विसेस के लिए कोई पांच एवेलेबल डेट्स में किसी को भी अप्वाइंटमेंट के लिए सिलेक्ट कर सकते हैं।
पुलिस के लिए एम-पासपोर्ट ऐप
सरकार ने पुलिस वेरीफिकेशन प्रोसेस में होने वाली देरी को खत्म करने के लिए एक ऐप बनाया है। इस ऐप को एम-पासपोर्ट नाम दिया गया है। इस ऐप से पुलिस वेरीफिकेशन करने के तुरंत बाद अपनी रिपोर्ट अफसर को भेज देगी। रिपोर्ट ऑफिस को मिलने के बाद पासपोर्ट इश्यू कर दिया जाएगा।
तीन दिन में तत्काल पासपोर्ट की सुविधा
अब आगरावासी तीन दिन में पासपोर्ट बनवा सकेंगे, आधार कार्ड के अलावा दो और पहचान पत्र देने होंगे। तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए 3500 रुपये का शुल्क जमा होगा। विदेश मंत्रालय ने तत्काल पासपोर्ट सेवा में संशोधन करते हुए राजपत्रित अधिकारी से सत्यापन की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट प्रथम संशोधन नियम 2018 में गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुडे आगरा सहित 13 जिलों में तत्काल पासपोर्ट तैयार करने का समय कम कर दिया है। अभी तक तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए सात दिन का समय और 3500 रुपये का शुल्क जमा होता है। अब इसी शुल्क पर तीन दिन में तत्काल में पासपोर्ट बन सकेगा। इसके साथ ही आधार कार्ड के अलावा निर्धारित 10 में से दो पहचान पत्र ही जमा करने होंगे।
30 दिन में बनता है पासपोर्ट
सामान्य प्रक्रिया से पासपोर्ट 30 दिन में बनना चाहिए लेकिन इसे ज्यादा समय लग जाता है, सत्यापन के लिए चक्कर लगाने पडते हैं। सामान्य प्रक्रिया में पासपोर्ट बनवाने का शुल्क 1500 रुपये है।
आगरा में बनना है पासपोर्ट कार्यालय
आगरावासियों को गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय में पासपोर्ट के लिए आवेदन करना पडता है। दो साल पहले आगरा में पासपोर्ट कार्यालय बनाने का प्रस्ताव बना था, इसके लिए प्रधान डाकघर प्रतापपुरा पर कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है लेकिन पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुला है। आगरा में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से यहां के लोगों की पासपोर्ट की समस्या खत्म हो जाएगी।