आगरालीक्स ….आगरा में महिला एसओ के साथ अपने इंस्पेक्टर पति को कमरे में देख पत्नी ने जमकर पीटा, एसओ की हाथ हड्डी टूटी, एसओ समेत वीडियो बनाने पर दो पुलिस कर्मी सस्पेंड, तीन अरेस्ट। ( Pati, Patni Aur Woh in Police quarter : Woman SO & two other suspend, Three arrested)
आगरा के एक थाने की प्रभारी महिला इंस्पेक्टर शनिवार चार बजे अपने सरकारी आवास पर थी, उसी दौरान मेरठ से अपने साथ चार पांच लोगों को लेकर आई महिला ने महिला इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। जैसे ही कमरे का गेट खुला, महिला एसओ और विजिलेंस में स्थानांतरित हुए अपने इंस्पेक्टर पति को पीटते हुए बाहर ले आई। महिला एसओ के थप्पड़ जड़े, अपने भाई की पत्नी के साथ मिलकर महिला एसओ के हाथ मरोड़ दिया, जबकि महिला के साथ आए अन्य परिजनों ने इंस्पेक्टर की पिटाई लगाई। कपड़े फाड़ दिए। ( Agra Latest News )
रोकने के बजाय वीडियो बनाते रहे पुलिस कर्मी
सरकारी आवास में हंगामा होने पर पुलिस कर्मी भी आ गए लेकिन उन्होंने रोका नहीं। वीडियो बनाने लगे। कुछ देर बाद ही वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला एसओ का मेडिकल कराया, उनकी हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर है। इसके बाद महिला एसओ की तहरीर पर इंस्पेक्टर की पत्नी सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, तीन को अरेस्ट किया गया है।
वीडियो बनाने पर दो पुलिस कर्मी सस्पेंड, चार लाइन हाजिर ( Agra Update )
इस पूरे मामले में मारपीट करने वालों को रोकने के बजाय वीडियो बनाने पर मुख्य आरक्षी विशाल और हरिकेश को सस्पेंड कर दिया है। जबकि दरोगा सुनील लांबा, देवेंद्र, मुख्य आरक्षी रेखा, अंकित और पीआरवी पर तैनात सिपाही किगरी और राजेंद्र को लाइन हाजिर किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद एक होमगार्ड की रिपोर्ट भेजी गई है।