आगरालीक्स…आगरा में एक मरीज के 2-3 सेमी. के छिद्र कर पित्ताशय से 220 छोटी छोटी पथरी निकाली गई, इस मरीज का शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिकंदरा में फ्री आपरेशन हुआ
स्वः डॉ. दिव्या प्रकाश की स्मृति में आयोजित 26 वें निशुल्क पित्ताशय की पथरी एवं अपेंडिक्स के पहले दिन 55 से अधिक आपरेशन किए गए।
आगरा के शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिकंदरा में 26 वां निशुल्क पित्ताशय की पथरी एवं अपेंडिक्स के आपरेशन के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निशुल्क आपरेशन करान के लिए 10 दिनों में लगभग 170 पंजीकरण हुए।
पहले दिन 55 आपरेशन
शिविर में वरिष्ठ सर्जन डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. श्वेतांक प्रकाश एवं एनेस्थेटिस्ट डाॅ. दीप्तिमाला अग्रवाल, डॉ. मिहिर गुप्ता एवं डाॅ. अनुराग यादव के ऑपरेशन सूक्ष्म छिद्र विधि द्वारा 55 से अधिक आपरेशन किए गए। सूक्ष्म छिद्र विधि द्वारा मात्र 2-3 सेमी. के छिद्र से पित्ताशय को पथरी सहित बाहर निकाल लिया जाता है। इस विधि के पूर्ण होते ही मरीज को 24 घण्टे के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है जिससे की वह मरीज अपने रोजमर्रा के काम कर सके।

एक मरीज के पित्ताशय से निकली 220 पथरी
शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिकंदरा में हुए आपरेशन में एक मरीज की पित्ताशय की पथरी का ऑपरेशन किया गया जिसमें कि 220 छोटी-छोटी पथरी निकली जोकि मरीज के लिए जानलेवा सिद्ध हो सकती थी यदि सही समय पर ऑपरेशन न होता। ऐसे जटिल कार्य भी कैम्प के माध्यम से निःशुल्क किए जा रहे हैं। भविष्य मेें भी अन्य बीमारियों से जूझ रहे पीड़ित मरीजों के लिए इस प्रकार के निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो की सहायता की जा सके।
