आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहल के मुख्य मकबरे पर एक युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, आक्रोशित युवाओं ने युवक की जमकर की पिटाई, गिरा गिरा कर पीटा। युवक को हिरासत में
आगरा में ताजमहल के मुख्य मकबरे पर एक युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, आक्रोशित युवाओं ने युवक की जमकर की पिटाई, गिरा गिरा कर पीटा। युवक को सीआईएसएफ ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले T 20 World Cup में पाकिस्तान की जीत पर जम्मू के छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहजहां के 367वें उर्स के तीसरे दिन मंगलवार को पूरे दिन ताजमहल में सुबह से ही फ्री एंट्री में भीड़ उमड़ी। शाम चार बजे जबरदस्त भीड़ के बीच ताजमहल के मुख्य मकबरे पर एक युवक पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने लगा। उसे देख लोग गुस्से से आग बबूला हो गए। युवक को ताजमहल देखने आए लोगों ने दबोच लिया, युवकी जमकर पिटाई की, गिरा गिरा कर पीटा। सीआईएसएफ के कर्मी दौड़कर पहुंचे और युवक को लोगों से बचाया।
बमुश्किल युवक को लोगों के आक्रोश से बचाया
ताजमहल के मुख्य मकबरे पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने पर युवक की वहां मौजूद युवाओं ने पिटाई लगाई, सीआईएसएफ के जवानों ने बमुश्किल युवक को लोगों के आक्रोश से बचाया, युवक को हिरासत में ले लिया। उसे मुख्य मकबरे से सीआईएसएफ के कंट्रोल रूम में ले आए। पुलिस को सूचना दे दी गई, पुलिस टीम भी ताजमहल भेज दी गई।
युवक से की जा रही पूछताछ
पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने पर युवक से पूछताछ की गई, युवक फिरोजाबाद का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान का मीडिया से कहना है कि सीआइएसएफ की सूचना पर टीम ताजमहल भेजी गई है।