आगरालीक्स…#आगरा में यमुना मैया की आरती कर पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि. प्राचीन श्री कैलाश मंदिर में किया गया पुलवामा शहीदों को नमन…
यमुना मैया के जयकारे के बीच श्री प्राचीन कैलाश मंदिर परिसर में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यमुना मैया को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलवाया। आज ही के दिन 14 फरवरी को पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इन जवानों की शहादत को याद करते हुए श्री प्राचीन कैलाश मंदिर स्थित आरती स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। महंत गौरव गिरि ने यमुना मैया की आरती कराई।

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा ने कहा कि हम सुरक्षित है अपने जवानों की वजह है। पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हुए थे,उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों की हर संभव मदद करने का संकल्प लेते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी उद्योगपति पंडित ज्ञानेंद्र गौतम को यमुना साधक सम्मान से सम्मानित किया गया इसके साथ ही सोसायटी के सदस्यों ने यमुना मैया को स्वच्छ रखने और यमुना में गंदगी न फैंकने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान पंकज गुप्ता विनय यादव राजू श्रीवास्तव पंडित नकुल सारस्वत रवि शर्मा विपुल पंडित दीपक सारस्वत डिंपू यादव सोमेश गुप्ता मौजूद रहे।