आगरालीक्स… आगरा में श्री कृष्ण मय माहौल में काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है, भजन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर थिरकने लगे। मयूरा नृत्य, तांडव नृत्य की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार रात को पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा ड्रीम्स गार्डन फतेहाबाद रोड श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में फूल बंगला, अखंड ज्योति के साथ छप्पन भोग कि दर्शन हुए।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्री कृष्ण, काली मां और हनुमान जी की झांकी की मनमोहक झांकी के दर्शन के बाद एमआर म्यूजिकल ग्रुप ने एक के बाद एक भजन की प्रस्तुति दी। मोर बन आयो रसिया की प्रस्तुति पर भक्त थिरकने लगे तो यमुना किनारे मेरा गांव, सांवरे आ जईयो पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मयूरा नृत्य की प्रस्तुति पर तालियों की गडगडाहट गूंजती रही, तांडव नृत्य की प्रस्तुति से रोम रोम प्रफुल्लित हो गया। देर रात तक संकीर्तन महोत्सव चलता रहा। मुख्य अतिथि डीएम गौरव दयाल, भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह जी, सीडीओ रविंद्र कुमार, एडिशनल कमिश्नर इनकम टैक्स वृंदा दयाल की गरिमा मई उपस्थिति रही। श्रीमती उर्मा वर्मा के निर्देशन में समारोह के संयोजक अमित सिंह टॉनी, कुमुद वर्मा, मनीष वर्मा विकास आनंद वर्मा, पवन वर्मा, अंशुल वर्मा, धर्मेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।