Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ People above 18 years of age will be vaccinated in Agra tomorrow (Monday)…know full detail#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

People above 18 years of age will be vaccinated in Agra tomorrow (Monday)…know full detail#agranews

218

आगरालीक्स…आगरा में कल (सोमवार) से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन. खबर में जानिए किस तरह आप लगवा सकते हैं वैक्सीन..पढ़ें पूरी प्रक्रिया

22 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
आगरा के युवाओं के लिए अब कोविड-19 टीकाकरण का इंतजार सोमवार को खत्म हो जाएगा। जनपद में सोमवार से 22 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो जाएगा।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी.पांडेय ने बताया कि कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हो रहा है। जनपद में 22 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेली चार हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। 

पहले से बुक करना होगा अप्वॉइंटमेंट
सीएमओ ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक लोगों को अपना टीकाकरण कराने के लिए पहले से ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट बुक करनी होगी। केवल उन्हीं लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनका पहले अप्वॉइंटमेंट हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को अभी का अप्वॉइंटमेंट नहीं मिल रहा है वे अगले दिन का अप्वॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

अलग-अलग होगी व्यवस्था
सीएमओ ने बताया कि जनपद में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। एक ही केंद्र पर दोनों के लिए अलग-अलग साइट चलेंगी, जिनमें दोनों ही वर्ग के लोगों का अलग-अलग टीकाकरण किया जाएगा।

45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पहली डोज के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सीएमओ ने बताया कि अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की पहली डोज लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जबकि जिन लोगों को दूसरी डोज लगवानी है, उन्हें कोई रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपना कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपने टीकाकरण की दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

आगरा में इन केंद्रों पर लग रही वैक्सीन
एसएन मेडिकल कालेज
जिला अस्पताल
लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, सीएमओ कार्यालय

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!