Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Viral Video : BJP MLA Ram Gopal Lodhi claim his wife Sandhya Lodhi not get treatment in SN Medical College Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Viral Video : BJP MLA Ram Gopal Lodhi claim his wife Sandhya Lodhi not get treatment in SN Medical College Agra #agranews

355

आगरालीक्स… आगरा के एसएन के प्रिंसिपल डॉ संजय काला के कोरोना पॉजिटिव होने पर व्यवस्थाएं गडबडाई, भाजपा विधायक का आरोप, एसएन में पत्नी को बेड नहीं मिला, बेड मिला तो खाना और पानी नहीं।
फीरोजाबाद के जसराना से भाजपा से रामगोपाल लोधी विधायक हैं। कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें फीरोजाबाद में भर्ती कराया गया। 7 मई को विधायक की पत्नी संध्या लोधी की तबीयत बिगड गई, उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। विधायक राम गोपाल लोधी का आरोप है कि पत्नी की तबीयत बिगडने पर फीरोजाबाद से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्हें एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। एसएन में उन्हें बेड नहीं मिला, भर्ती नहीं किया गया। बेड मिला तो इलाज शुरू नहीं हुआ। इलाज शुरू हो गया तो किसी ने यह तह नहीं बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत कैसी है, उनकी पत्नी को खाना और पानी तक नहीं दिया जा रहा है।
विधायक का आरोप, वीडियो में कहा मेरे साथ ऐसा तो आम लोगों के साथ क्या होगा
विधायक राम गोपाल लोधी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। घर पहुंचने पर ​भाजपा विधायक ने वीडियो जारी किया है, यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने भाजपा विधायक होते होने के बाद भी पत्नी को बेड न मिलना और व्यवस्थाएं खराब होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मेरे साथ ऐसा हुआ है तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा।

..

एसएन के प्राचार्य कोरोना संक्रमित
एसएन में गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है, प्राचार्य डॉ संजय काला खुद आइसोलेशन वार्ड में जा रहे थे और मरीजों के इंजेक्शन लगा रहे थे। पिछले दिनों वे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए, अब होम आइसोलेशन में हैं। इसके बाद से व्यवस्थाएं गडबडा गई हैं, नर्स से लेकर वार्ड ब्वाय और सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। इससे भी समस्या आ रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!