आगरालीक्स…(24 May 2021 Agra) आगरा में ट्रेन के आगे आत्महत्या करने पहुंचा व्यक्ति. लोगों ने देखा तो लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया
लोहामंडी के राजनगर की घटना
आगरा में सोमवार को एक व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर ट्रेन के सामने पहुंच गया लेकिन यहां मौजूद लोगों ने समय रहते समझदारी का परिचय दिखाया और लाल कपड़ा लहराकर कुछ लोग ट्रेन को रोकने में लग गए जबकि कुछ लोग आत्महत्या करने पहुंचे व्यक्ति को हटाने. इस दौरान वह व्यक्ति थोड़ा चोटिल भी हो गया, लेकिन इससे समय रहते उस व्यक्ति की जान बच गई. मामला लोहामंडी के राजनगर स्थित रेलवे लाइन का है. सूचना पर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा एसएन अस्पताल में भिजवाया है. घटना को लेकर वीडियो भी वायरल हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है और न ही उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता चल सका है.