Saturday , 15 March 2025
Home अध्यात्म People with these zodiac signs will be blessed by Shani Dev. Read horoscope of 21st December 2024
अध्यात्म

People with these zodiac signs will be blessed by Shani Dev. Read horoscope of 21st December 2024

आगरालीक्स…इन राशि वाले जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा. पढ़ें 21 दिसंबर 2024 का राशिफल

मेष राशि – नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी, पर खर्च भी अधिक हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि-कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि-परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कर्क राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग बनेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, पर स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि- लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि संभव। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में कुछ बदलाव हो सकता है।

कन्या राशि-कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

तुला राशि-माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि-नौकरी में अफसरों से व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुन: सम्पर्क संभव है।

धनु राशि-नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी मित्र के सहयोग से किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। निवेश लाभप्रद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि-कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगा।

कुंभ राशि-नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्राओं में कमी आएगी।

मीन राशि – शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में श्रम तो अधिक रहेगा, पर उसके हिसाब से धन की प्राप्ति होने की संभावना नहीं दिख रही।

Related Articles

अध्यात्म

Holi 2025: Holika at more than three thousand places in Agra. Know the auspicious time of Holika Dahan..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर रखी गई होली. गुरुवार...

अध्यात्म

Rashifal 12 March 2025: Know what your stars say, how will your day be

आगरालीक्स…12 मार्च 2025 का राशिफल. जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा...

अध्यात्म

Rashifal 11 March 2025: On Tuesday, people with these zodiac signs will be blessed by Bajrangbali

आगरालीक्स…मंगलवार को इन राशि वाले जातकों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा. मिल...

अध्यात्म

Holi 2025: What to do and what not to do on the day of Holika Dahan. Know simple remedies through astrology…#agranews

आगरालीक्स…होलिका दहन वाले दिन क्या करें और क्या न करें. सरल उपायों...

error: Content is protected !!