आगरालीक्स…आगरा में बिजली के तारों में ऐसा हुआ शार्ट सर्किट किसी की एलईडी खराब हुई तो किसी का मोबाइल. फ्रिज, पंखा और लैपटॉप तक का हुआ नुकसान…अंधेरे में डूबा एरिया
आगरा के लोहामंडी, नौबस्ता स्थित कुशवाह गली में गोवर्धन टोरंट पावर की लापरवाही की वजह से लोगों का नुकसानहो गया. डबल फेज होने से क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों के उपकरण फुक गए. इसके कारण रोशनी के पर्व पर कुशवाह गली अंधेरे में डूबी रही. चार्जिंग में लगे मोबाइलों के चार्जर समेत परखच्चे उड़ गए. फ्रिज ने भी काम करना बंद कर दिया तो किसी की एलईडी फुक गई. इसको लेकर क्षेत्र की जनता में आक्रोश है. उन्होंने आरोप लगाया कि टोरंट पावर की लापरवाही के कारण ये सब हुआ है.
इन लोगों का हुआ नुकसान
कुशवाह गली में रहने वाली लक्ष्मी देवी, देवक़ीनन्द, अग्यवती, कैलाशी, गुलाब सिंह, नीलम आदि कई लोगों का नुकसान होग या. बताया जाता है कि फ्रिज, मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी, पंखा के अलावा 3 एलईडी लाइट व 11 सीलिंग लाइट खराब हो गईं.