आगरालीक्स…(6 November 2021 Agra News) बटेश्वर के मंदिरों में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए अब चुकानी होगी रकम. सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के लिए देनी होगी इतनी फीस
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब बटेश्वर के मंदिरों में फिल्मों की शूटिंग के लिए फीस सुनिश्चित करने का फैसला किया गया है. ये फैसला अपनी धरोहर अपनी पहचान नीति के तहत लिया गया है. इसके तहत राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारकों व स्थलों में शूटिंग करने के लिए न सिर्फ रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी जमा करानी होगी बल्कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक के लिए फीस देनी होगी. आगरा में राज्य सरकार द्वारा बटेश्वर के मंदिर और किरावली स्थित अकबर की शिकारगाह शामिल है.
इतनी देनी होगी फीस
संरक्षित स्थलों पर फिल्मांकन के लिए 10 हजार रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी जमा करानी होगी
इसके साथ ही सूर्योदय से सूर्यास्त तक हर दिन 50 हजार रुपये का शुल्क लगेगा.
बटेश्वर में इन फिल्मों कीहो चुकी है शूटिंग
बटेश्वर में अभी हाल ही में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर अभिनीत रूही फिल्म की शूटिंग की गई थी. इसकी शूटिंग करीब 10 दिन तक चली थी. इसके अलावा हुडदंग की भी शूटिंग बटेश्वर में हुई.