आगरालीक्स …पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार सभा को संबोधित करते हुए आगरा में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि परफेक्ट स्ट्राइक था,
गुरुवार को आगरा के जीआईसी मैदान में दोपहर डेढ बेज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पहुंचे। यहां सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उडी के शहीदों को याद करुंगा, यह सम्मान सेना के जवान और हमारे प्रधानमंत्री का है, जिन्होंने आतंकवादियों को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में हमारा एक भी जवान शहीद नहीं हुआ, हमारे सैनिकों ने वह कर दिखाया, जो उनसे कहा गया था, यह परफेक्ट स्ट्राइक था। उन्होंने कहा कि जिस दिन उडी में हमला हुआ मैं सो नहीं पाया और जिस दिन हमने बदला लिया उस दिन भी मैं सो नहीं पाया।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि एक चैनल सर्जिकल स्ट्राइक का सच सामने ला चुका है, अब सरकार को वीडियो जारी करने की जरूरत नहीं है।
रक्षा मंत्री बोलते कम हैं, कर के दिखाते हैं
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कैशव मौर्य ने कहा कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बोलते कम हैं, करके दिखाते हैं। हमारे लिए सबसे पहले देश है, इसके बाद कुछ और। उन्होंने कहा कि अमेरिका लादेन को मार सकता है तो हम भी पाकिस्तान में सैनिक भेज सकते हैं। वहीं, सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मांगे जा रहे सुबूत पर कहा कि जो लोग टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें जनता जवाब देगी।
देश के गददारों को तलाशना है
सभा में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी रमेश विधूडी ने कहा कि पाकिस्तान की कोई हैसित नहीं है, उनके नेता सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश के गददारों को तलाशना है, जिससे आतंकी घटनाएं न हो सकें।
किरण रिजिजू ने कहा सरकार अलर्टआगरा के कलाक्रति में उत्तर प्रदेश राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि सरकार अलर्ट है, भरोसा रखें। उन्होंने भारत में हिंदी की दशा पर बोलते हुए कहा कि अभी भी देश गुलामी में जी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यकलाप और न्यायालय में हिंदी के इस्तेमाल को बढावा दिया जा रहा है।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों की भी सहभागिता रही,
उन्होंने सभा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए रक्षा मंत्री को बधाई दी। वहीं जीआईसी में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में दोपहर तक भीड नहीं थी, कुर्सियां खाली थी।
Leave a comment